SECOND GRADE TEACHER EXAM - Nirman Career Academy, Udaipur

SECOND GRADE TEACHER EXAM

द्वितीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा पैटर्न (Second Grade Teacher Examination pattern)

  1. परीक्षा बहुविकल्पात्मक (Multiple Choice Type) होगी।
  2. परीक्षा दो भागों में संपादित होगी।
  3. प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य प्रकृति का होगा तथा द्वितीय प्रश्नपत्र विषय से सम्बंधित होगा।
  4. प्रथम प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न 200 अंकों के होंगे।
  5. द्वितीय प्रश्नपत्र में 150 प्रश्न 300 अंकों के होंगे।

प्रथम प्रश्नपत्र का पैटर्न

यह निम्नलिखित प्रकार से चार भागों में बंटा होगा।

  1. राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामान्य सामान्य ज्ञान। (40 प्रश्न 80 अंक)
  2. राजस्थान का समसामयिक ज्ञान।(10 प्रश्न 20 अंक)
  3. विश्व एवं भारत का सामान्य ज्ञान।(30 प्रश्न 60 अंक)
  4. शिक्षा मनोविज्ञान।(20 प्रश्न 40 अंक)

कुल- 100 प्रश्न 200 अंक

द्वितीय प्रश्नपत्र का पैटर्न

  1. संबंधित विषय का माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर का ज्ञान। (90 प्रश्न 180 अंक)
  2. संबंधित विषय का स्नातक स्तर का ज्ञान।(40 प्रश्न 80 अंक)
  3. संबंधित विषय की शिक्षण विधियों का ज्ञान।(20 प्रश्न 40 अंक)

कुल- 150 प्रश्न 300 अंक

सेकंड ग्रेड भर्ती 2022 का विज्ञापन जल्द ही आधिकारिक वैबसाइट पर प्रकाशित होगा 

* पाठ्यक्रम व परीक्षा पैटर्न में होने वाले बदलावों के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट/स्रोत से समय-समय पर जानकारी प्राप्त करें।

Syllabus Second Grade